समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1532,
दिनांक:-28 सितंबर 2026,
==================
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान पृच्छा करने पर उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) पूर्णिया द्वारा बताया गया कि कृषि यंत्रीरकरण सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना 2026-27 अंतर्गत पूर्णियाँ जिला के लिए वर्ष 2026-27 हेतु लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इच्छुक किसान/FPO/SHG संचालक DBT Agriculture/OFMAS (https://farmech.bihar.gov.in) Department of Agriculture, Government of Bihar के पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक कर सकते हैं।
प्राप्त लक्ष्य का विवरण निम्न प्रकार है :-
SMAM (Individual) सामान्य अनुदान 40% से 50% तक व्यक्तिगत कृषि यंत्र हेतु कुल लक्ष्य 2201 314, अनु० जनजाति - 94 1405, अति पिछड़ा वर्ग 388, अनु० जाति
SMAM (CHC) कसटम हायरिंग सेन्टर स्थापना हेतु कुल लक्ष्य 07 सामान्य 06, अनु० जाति01 अनुदान परियोजना लागत का 40% (अधिकतम 4 लाख)
SMAM (FMB) फार्म मशीनरी बैंक हेतु कुल लक्ष्य 01 अनुदान 80% (अधिकतम 8 लाख)
SMAM (Agri-Drone) कृषि ड्रोन योजना कुल लक्ष्य 13 सामान्य 10, अनु० जाति 02, अनु० जनजाति 01 अनुदान 40% से 50% तक
आवेदन जाँच के पश्चात केंद्रीकृत लॉटरी के माध्यम से यंत्र खरीद के लिए परमिट निर्गत किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु जिला कृषि अभियंत्रण कार्यालय, पूर्णियाँ या संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय से सम्पर्क करें।
बैठक में उपस्थिति:--
बैठक में प्रत्यक्ष रूप से सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा, विधि-व्यवस्था एवं विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026