समाहरणालय, पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1529,
दिनांक 28/9/2026,
==================
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में
सोमवार को डगरूआ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डगरूआ में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं दिव्यांगता संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा कुल 152 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है।
साथ हीं पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों को भी शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन/प्रमाणीकरण के पश्चात् उन्हें अविलम्ब UDID निमार्ण हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
दिव्यांगजन अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
आयोजित शिविर का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा नियमित रूप से दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।
साथ ही, प्रखंड स्तरीय क्षेत्रीय कर्मियों यथा पंचायत सचिव, माननीय मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को मोबिलाइज करने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।
विदित हो कि दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड निर्माण आवश्यक है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026