समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1537,
दिनांक 28/9/2026,
==================
पूर्णिया में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) का भव्य शुभारंभ:-
* जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ:-
* 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होंगी अंडर-14, 17 एवं 19 की प्रतियोगिताएं:--
* ताइक्वांडो, क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम घोषित
पूर्णिया, 28 सितंबर 2026: खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल के क्रीड़ा मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मौके पर सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा भा०प्र०स०, उप विकास आयुक्त, श्री राजीव कुमारअपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया), जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे।
उद्घाटन सत्र में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान तथा पूर्णिया उच्च विद्यालय, रामबाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मार्च पास्ट का नेतृत्व दिवाकर जी ने किया, जबकि राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी द्वारा सभी एथलीटों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।
उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने खेल भावना से खेलने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने तथा आगामी ओलंपिक में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बिहार सरकार द्वारा राज्य में खेल के विकास हेतु चलाए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों क्रमशः जिला स्कूल पूर्णिया, डी.एस.ए. मैदान, इंदिरा गांधी स्टेडियम, महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया में आयोजित की जा रही है।
इसमें अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026