समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
विज्ञप्ति संख्या: 1530,
दिनांक: 28 सितंबर 2026,
==================
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न: लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान विभागवार अद्यतन कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लम्बित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:-
भूमि आवंटन एवं अवसंरचना निर्माण:- डगरुआ प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अब्दुल कलाम आवासीय विद्यालय की भूमि की गहन जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) बायसी को दिया गया, ताकि भविष्य में कोई कानूनी अड़चन न आए।
धमदाहा वार्ड नंबर 17 में आदर्श मध्य विद्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव तय समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) धमदाहा को दिया गया।
चूनापुर पुल के समीप 72 बेड वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु भूमि का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान एवं आंगनवाड़ी केंद्र:-
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कायाकल्प, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्यों को 2 अक्टूबर 2026 से पहले गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
जन कल्याणकारी योजनाएं एवं विभिन्न कार्य:-- कब्रिस्तान घेराबंदी, राशन कार्ड निर्गमन, विद्युत शक्ति उप-केंद्र हेतु भूमि उपलब्धता, समरसता अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन, सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण तथा आधार सीडिंग से जुड़े लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
न्यायालयी मामले:- माननीय न्यायालय से संबंधित लम्बित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
#cmdamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026