समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1531,
दिनांक 28/9/2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल- 508.055 अवैध विदेशी शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार,कांड में प्रयुक्त एक कार एवं एक मोटरसाईकिल और एक मोबाईल जप्त :-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:-
*01.मरंगा (सतकोदरिया):-* मध्य रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मरंगा थाना अंतर्गत सतकोदरिया,शिव मंदिर टोला स्थित एक बगीचे में पिकअप से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारी गई है तथा एक छोटी ऑल्टो कार के माध्यम से शराब को इधर-उधर ले जाया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा तत्काल करते हुए सतकोदरिया,शिव मंदिर टोला स्थित बगीचे में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से एक वाहन Maruti Suzuki Alto Car (पंजीकरण संख्या WB60E-1284) एवं आसपास के बगीचे की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई।
तलाशी के दौरान वाहन एवं आसपास के क्षेत्र से कुल:-
अवैध विदेशी शराब – 232.560 लीटर,अवैध बीयर – 237.000 लीटर
मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुकत के कब्जे से एक Realme 11 5G मोबाइल फोन भी बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा बरामद शराब/बीयर,वाहन एवं मोबाईल को विधिवत जब्त कर मद्यनिषेध थाना, पूर्णिया लाया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
02. डालखोला चेकपोस्ट :- जॉच के दौरान 04.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
03. डालखोला चेकपोस्ट :- जॉच के दौरान 34.245 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। शराब के परिवहन में प्रयुक्त TVS Apache मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026