💪 "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" कार्यक्रम
📍 एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में आयोजित "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति, परिवार और समाज—तीनों के भविष्य को प्रभावित करता है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त, शिक्षित, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होगा।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी जागरूक करें तथा "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
आइए, संकल्प लें—
✅ नशे को कहें ना
✅ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ
✅ समाज को नशा मुक्त बनाएँ
✅ विकसित भारत के निर�
Jehanabad, Bihar | Jul 30, 2026