पिपरा: पीपरा प्रखंड परिसर में खनन विधेयक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Pipra, Palamu | Sep 19, 2026 पीपरा प्रखंड परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) विधेयक-2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू ने किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। धरना को कई वक्ताओं ने संबोधित किया।