गिरिडीह: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बरगंडा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शौर्य संचलन कार्यक्रम आयोजित
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से रविवार को 9 बजे बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा से एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, यह शोभा यात्रा मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक जिला परिषद चौक होते हुए पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचकर सभा मे प्रणित हो गई।