🚨 सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार लंबित सीएमआर (Custom Milled Rice) आपूर्ति की समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समितियाँ एवं राइस मिलर 25 जुलाई 2026 तक निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
⚠️ निर्धारित समय-सीमा के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं करने वाली समितियों पर बिहार सहकारी समिति अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🔹 सरकारी धान, सीएमआर अथवा अन्य संसाधनों के दुरुपयोग, गबन या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं आवश्यक होने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी।
📌 जिला प्रशासन सभी समितियों एवं मिलरों से अपील करता है कि समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।
#Aurangabad #DistrictAdministration #CMR #PaddyProcurement #GoodGovernance #Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026