धान खरीदी की सरल व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत
जर्वे (च) निवासी किसान श्री दिलचंद कश्यप ने पिसौद धान खरीदी केंद्र में ऑनलाइन टोकन के माध्यम से 13.20 क्विंटल धान का किया विक्रय। उन्होंने धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया एवं ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा की सराहना की।
श्री कश्यप ने किसान हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #FarmersWelfare #DhanKharidi2026 #TuharTokenApp
Korba, Chhattisgarh | Nov 19, 2026