जिले के ग्राम परसदा खुर्द में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान बाबू लाल महंत सहित क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
पहले उन्हें धान बेचने के लिए टेमर जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी और रेलवे फाटक पार करने की परेशानी होती थी। अब गांव में ही धान विक्रय की सुविधा मिलेगी।
शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठक एवं शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
किसान महंत ने मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026