लखीसराय: मंडल कारा में देर रात छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
शुक्रवार के दोपहर 12:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशानुसार विगत रात्रि लखीसराय मंडल कारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) लखीसराय के नेतृत्व में टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।