मनोहरथाना: मनोहरथाना पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य चुनाव में कुल 66.56% मतदान हुआ
मनोरथना पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य चुनाव सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह मतदान कुछ धीमा रहा दोपहर में मतदाता काफी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचे । 109 पोलिंग बूथ पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुल 1 लाख 3 हजार 348मतदाताओं मे से 68हजार7सौ91 मतदाताओं ने मतदान किया । शाम 6बजे तक 66.56%मतदान रहा ।