गांव सिहोल में जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
पलवल। गांव सिहोल में पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान प्रशांत निवासी गांव सिहोल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की रात गांव सिहोल में कहासुनी के बाद रंजिश के चलते कपिल और उसके भाइयों पर देशी कट्टे से फायरिंग की गई थी। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर थाना चांदहट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस पहले ही कमलजीत उर्फ कमल, ओमवीर उर्फ ओम और हरवीर को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 15 नवंबर को एक अन्य आरोपी प्रशांत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Palwal, Palwal | Nov 17, 2026