इटाढ़ी: इटाढ़ी पुलिस ने मारपीट के मामले में 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Itarhi, Buxar | Sep 9, 2026 स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट के आरोपितों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में हरपुर जलवांसी पंचायत अंतर्गत बसांव खुर्द गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के मामले में 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया।