अरवल: अरवल में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन सख्त, मंदिरों का निरीक्षण
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 बुधवार दोपहर 2:00 बजे अरवल में अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रहा। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर आईसीडीएस की पदाधिकारी रचना सिन्हा ने मोथा मंदिर व किजर मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधकों को बाल विवाह न होने देने के निर्देश दिए और पंजीकरण रसीदों की जांच की।