खानपुर: खानपुर कस्बे के मुकुट बिहारी मीणा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि
खानपुर बिहारी मीणा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। खानपुर के युवा स्वयंसेवक भारत कुमार गौड़ व हेमंत गौड़ ने आज शनिवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी महाविद्यालय में किया गया ।