सिरसागंज: अरांव में पुलिस का एक्शन, पेट्रोल पंप के पास से दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास से दो शातिर लुटेरों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने गुरूवार को रणजीत पुत्र गजवीर सिंह और लालू पुत्र गजवीर सिंह को अरांव पेट्रोल पंप के पास टोडरपुर-बोथरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।