सीतामढ़ी के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सराहनीय योगदान! 🙏
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा–2026 के अवसर पर सीतामढ़ी के विभिन्न सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स द्वारा जिले के अलग-अलग छठ घाटों का शानदार कवरेज किया जा रहा है। साथ ही, जिला प्रशासन एवं नगर निकाय द्वारा छठ घाटों के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रयासों को भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सराहा जा रहा है।
आप सभी का यह सकारात्मक प्रयास सीतामढ़ी की सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत एवं छठ महापर्व की भव्यता को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी आप सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।
🙏 आप सभी का सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता सराहनीय है।