लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया डुमरा स्थित कैलाशपुरी पुल छठ घाट पहुंचे। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त छठ व्रतियों एवं जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही, सीतामढ़ी जिले के निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने छठ घाट पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मीडिया को संबोधित किया तथा पर्व के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी
Sitamarhi, Bihar | Nov 15, 2026