सुनेल: सलोतिया में संभागीय आयुक्त व
जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए गुरूवार को सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलोतिया में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में किया गया।जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना गया।