सुनेल: कड़ोदिया में सगे भाई की हत्या के आरोपी पिता व पुत्र को सुनेल में किया गिरफ्तार
सुनेल में मंगलवार शाम को पुलिस ने कड़ोदिया में सगे भाई की हत्या के आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया है कि गत 31 अगस्त को पीड़ित गोविंद भील ने उसके पिता रणजीत भील की मारपीट कर हत्या करने के संबंध में रिपोर्ट पेश की थी।जिस पर थानाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बजेसिंह व उसके पुत्र लोकेश को गिरफ्तार किया है।