कोईलवर: सोन के बढ़ते जलस्तर से बिंदगावा में बढ़ी परेशानी, बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया प्लास्टिक वितरण
कोईलवर सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि से राजापुर पंचायत के बिंदगावा गांव में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी चंदन कुमार ने बताया कि जलस्तर में थोड़ी भी वृद्धि होने पर घरों में पानी प्रवेश कर सकता है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आरओ राजभूषण सिंह और मुखिया अर्जुन सिंह ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे प्लास्टिक वितरण किया।