जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपराओं का भव्य उत्सव!
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
इस अवसर पर उदय नगर स्थित बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापना हेतु 10 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री आशाराम नेताम, विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, शिक्षा, जागरूकता और विकास पर अपने विचार साझा किए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं को हमारी अमूल्य धरोहर बताते हुए युवाओं को आधुनिक तकनीक, शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी दी गई तथा जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जनजातीय गौरव हमारी पहचान है, इसकी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा_मुंडा #Kanker #Chhattisgarh