धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने लखनपुरी उपार्जन केंद्र पहुंचे संभागायुक्त श्री डोमन सिंह
बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने चारामा विकासखंड के लखनपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर कृषक उन्नति योजना के संबंध में जानकारी ली और उनके अनुभवों एवं समस्याओं को जाना।
🌧️ संभावित बारिश को देखते हुए उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल सहित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
किसानों की सुविधा, उपज की सुरक्षा और सुचारू धान खरीदी प्रशासन की प्राथमिकता है।
1 views | Kanker, Chhattisgarh | Nov 20, 2026