Public App Logo
Profile Picture

PRO Kanker Chhatisgarh

@prokanker
367Followers
5Following
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कांकेर के मेला भाठा मैदान में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाया गया।

शिविर में प्रमुख लाभ:
09 हितग्राहियों को गेंदा पौधे एवं 06 को फलदार पौधे वितरित

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत कुमारी चंचल को ₹20 हजार की सहायता

04 हितग्राहियों को बी-1 एवं खसरा प्रदाय

10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 01 को बैसाखी
25 वरिष्ठजनों को छड़ी
कुष्ठरोगी को MCR चप्पल एवं सेल्फ केयर किट
03 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 03 माताओं की गोदभराई

मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श, उपचार एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहा है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें योजनाओं से जोड़ना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम मोदे में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कांकेर निवासी श्री टेकेश्वर जैन का तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। मौके पर ही सुविधा मिलने से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उनके नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है।
नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की NSS टीमों ने स्वच्छता, जनसेवा, सामाजिक दायित्व, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां देकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

🏆 परिणाम
🥇 प्रथम — भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर
🥈 द्वितीय — शासकीय नवीन महाविद्यालय, सरोना
🥉 तृतीय — शासकीय नवीन महाविद्यालय, नरहरपुर

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकाबोड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ग्रामीणों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर तथा फावड़े से सफाई करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।

स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव और सुंदर गांव के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्वच्छता को नियमित जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, निरंतर जनभागीदारी का दायित्व है। 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
जिला प्रशासन कांकेर के निर्देशन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता कांकेर के बाजार डोम में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता की थीम ‘मेरा समाज, मेरा दायित्व, मेरा योगदान’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ रखी गई है। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने विचारों एवं कल्पनाओं को अभिव्यक्त करेंगे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के अनुसार विभाजित किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों एवं चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत, समाज के प्रति दायित्व एवं योगदान की कल्पना को साकार करेंगे।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025’ एक ऐतिहासिक पहल है। यह कानून प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचा तैयार करेगा। सरकार इस एक्ट के माध्यम से आश्रय केंद्रों, तटबंधों, बाढ़ प्रबंधन संरचनाओं, पुनर्वास और वनाग्नि प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य आपदा से पहले बचाव की पूरी तैयारी करना है ताकि ग्रामीण समुदायों की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। ‘विकसित भारत’ की दिशा में यह एक बड़ा रिफॉर्म है जो हर गांव को सशक्त बनाएगा।
​<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारतसरकार nis:value=भारतसरकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आपदाप्रबंधन nis:value=आपदाप्रबंधन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सशक्तगांव nis:value=सशक्तगांव nis:enabled=true nis:link/>
आज कांकेर के ग्राम कोकनपुर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/>
स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से सशक्त गांवों की ओर
​ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025’ के तहत मुख्य ग्रामीण अवसंरचना में ऐतिहासिक बदलाव ला रहा है। हम रोजगार के साथ-साथ टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित कर रहे हैं। 
​इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों, स्वच्छता प्रणालियों, सार्वजनिक भवनों, नवीकरणीय ऊर्जा सुविधाओं, विद्यालय अवसंरचना और आवश्यक नागरिक, सामाजिक व सेवा प्रदाय परिसंपत्तियों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
​
​<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत nis:value=विकसितभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीरामजीएक्ट2025 nis:value=जीरामजीएक्ट2025 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सशक्तगांव nis:value=सशक्तगांव nis:enabled=true nis:link/> ग्रामीणविकासमंत्रालय
ग्रामीण विकास का बड़ा रिफॉर्म: ‘विकसित भारत - जी राम जी’ 
​ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ‘विकसित भारत - जी राम जी’ के माध्यम से गाँव के हर परिवार को रोज़गार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है। इस ऐतिहासिक सुधार के तहत अब 100 की जगह 125 दिनों की रोज़गार गारंटी, बेरोज़गारी भत्ते का बेहतर प्रावधान और समय पर मज़दूरी भुगतान के साथ देरी होने पर मुआवजे की व्यवस्था दी जा रही है। इसके अलावा, ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP)’ के ज़रिए ग्राम सभा के नेतृत्व में योजनाएं बनाकर, सभी सरकारी योजनाओं का सटीक तालमेल बैठाया जा रहा है और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके हर ग्रामीण को सशक्त बनाया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/>
एक साझा लक्ष्य: एकीकृत ग्राम विकास
​ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025’ के माध्यम से गाँवों के समग्र विकास को नई दिशा दे रहा है। 
​‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ विभिन्न योजनाओं, विभागों, संसाधनों और हितधारकों को एक मंच पर जोड़कर संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है। ग्राम सभा की प्राथमिकताओं और पंचायत की मजबूत कार्ययोजना के साथ ही हम विकसित गाँव की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।
​<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत nis:value=विकसितभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीरामजीएक्ट2025 nis:value=जीरामजीएक्ट2025 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एकीकृतग्रामविकास nis:value=एकीकृतग्रामविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सशक्तगांव nis:value=सशक्तगांव nis:enabled=true nis:link/> ग्रामीणविकासमंत्रालय
गाँव तय करेगा, गाँव का विकास

​ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025’ के तहत ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की सक्रिय भागीदारी से अब ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ की नींव रखी जा रही है। 
​इस योजना के माध्यम से:
 गाँव की वास्तविक जरूरतों की पहचान होगी
 मौजूदा परिसंपत्तियों का सटीक आकलन किया जाएगा
 विकास की कमियों की पहचान होगी
जनहित के कार्यों की प्राथमिकता तय होगी 
​आइए, एकजुट होकर अपने गाँव को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/>
विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले, जन-जन के प्रेरणास्त्रोत, महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

<nis:link nis:type=tag nis:id=महात्मा_गांधी nis:value=महात्मा_गांधी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gandhijayanti nis:value=GandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को और मजबूती देते हुए 100 से बढ़ाकर 125 दिनों की रोजगार गारंटी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, समय पर मजदूरी भुगतान और देरी की स्थिति में मुआवजे जैसे प्रावधानों से श्रमिकों के हितों को और सशक्त किया जा रहा है।
विकसित गांव, सशक्त ग्रामीण और आत्मनिर्भर भारत यही हमारा संकल्प है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=specialgramsabha nis:value=SpecialGramSabha nis:enabled=true nis:link/>
🟠 सेवा संकल्प अभियान | हल्बा में सेवा सेतु शिविर
मुख्यातिथि - सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर श्री भोजराज नाग

📍 ग्राम हल्बा, विकासखंड चारामा

🔹 145 आवेदन प्राप्त
• 139 मांग संबंधी
• 6 शिकायत संबंधी

🔹 441 हितग्राही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित

🔹 मौके पर समस्याओं पर हुई कार्रवाई
• अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनीं
• निराकरण की प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी दी
• प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश

🔹 कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के प्रमुख निर्देश
• रानीडोंगरी के किसान को 1 दिवस में विद्युत पंप कनेक्शन
• हल्बा में क्षतिग्रस्त नल कनेक्शनों के लिए 3 दिवसीय अभियान
• वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए अलर्ट सिस्टम तैयार करने की पहल
• वर्षा जल संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा
• प्रभावित क्षेत्रों में सूखा प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण
• स्कूलों में पेयजल एवं जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई

🔹 योजनाओं का मिला लाभ
• 45 जाति एवं 5 निवास प्रमाण पत्र
• 100 स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेख
• 42 आयुष्मान कार्ड एवं 12 आयुष्मान वय वंदन कार्ड
• 25 लखपति दीदी प्रमाण पत्र
• 23 वीबी-जी रामजी योजना जॉब कार्ड
• 10 राशन कार्ड
• 21 श्रवण यंत्र, 5 ट्रायसिकल एवं 4 व्हीलचेयर
• विभिन्न पेंशन योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, उन्नत बीज, पशुधन एवं मत्स्य योजनाओं का लाभ

🔹 मेगा स्वास्थ्य शिविर
🩺 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

जनभागीदारी के साथ विशेष आयोजन
• 3 बच्चों का अन्नप्राशन
• 1 महिला की गोद भराई

🌱 सेवा सेतु — ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, योजनाओं का लाभ और सेवाएं एक ही स्थान पर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर ग्राम हल्बा, ब्लाक चारामा, जिला कांकेर | हितग्राहियों की जुबानी सेवा का अनुभव

ग्राम गीतपहर निवासी श्रीमती हेमेश्वरी सिन्हा ने शिविर में अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि गांव में ही जांच और तुरंत चश्मा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई।

वहीं ग्राम जेपरा निवासी श्री दुर्गेश राम नागे का शिविर में ही आयुष्मान वय वंदन कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बिना किसी परेशानी के उनका कार्ड मौके पर ही बन गया। उन्होंने ग्रामीणों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

गांव तक पहुंचती स्वास्थ्य सेवाएं, आसान होता जनकल्याण का लाभ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु से शासकीय सेवाएं अब और सहज

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से अब सरकारी सेवाएं आमजन को सरलता और सहजता से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल के जरिए प्राप्त 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इससे समय और आवागमन के खर्च की बचत के साथ नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन सरकार लगातार प्रयासरत है कि हर नागरिक तक शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से पहुंचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasetuapp nis:value=SevaSetuApp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservices nis:value=PublicServices nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sushasansarkar nis:value=Sushasansarkar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कांकेर द्वारा 01 अक्टूबर को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कांकेर में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अनुभव का सम्मान, अवसरों का विस्तार 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की कार्योत्तर मंजूरी के बाद अतिथि व्याख्याता नीति-2026 में चयन, मानदेय और पुनर्नियोजन से जुड़े प्रावधानों को अधिक स्पष्ट किया गया है। समान अंक होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को वरीयता और पात्र विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को पुनर्नियोजन का अवसर मिलेगा। सुशासन सरकार, बेहतर व्यवस्था और व्यापक अवसरों की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sushasansarkar nis:value=SushasanSarkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन_सरकार nis:value=सुशासन_सरकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atithivyakhyata nis:value=AtithiVyakhyata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> CGCabinetMeeting
🧹🇮🇳 सेवा पखवाड़ा | स्वच्छता अभियान 🇮🇳🧹

नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम शामतरा में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। 🌿✨

स्वच्छ गांव 🏡, स्वस्थ गांव 💚 और सुंदर गांव 🌱 के संकल्प के साथ सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। 🙌🇮🇳

स्वच्छता ही सेवा है। 🙏✨

— मेरा युवा भारत कांकेर, छत्तीसगढ़ 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevapakhwada nis:value=SevaPakhwada nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mybharat nis:value=MYBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanker nis:value=Kanker nis:enabled=true nis:link/>
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 
वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हमारा कर्तव्य है।
आइए, इस अवसर पर बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और देखभाल का संकल्प लें। उनके अनुभव और आशीर्वाद से परिवार और समाज को संस्कारों की समृद्ध विरासत मिलती रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=internationaldayofolderpersons nis:value=InternationalDayOfOlderPersons nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ageingwithdignity nis:value=AgeingWithDignity nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड कांकेर के ग्राम मोदे में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कांकेर जिले में अपनी तरह का पहला ऐसा स्वास्थ्य शिविर रहा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक स्वयं गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान करने पहुंचे। शिविर में ग्राम मोदे सहित आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में स्त्री रोग, कान-नाक-गला, हड्डी रोग, शिशु रोग एवं नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श किया गया। जरूरत के अनुसार हितग्राहियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
मोदे में दिखी अपनत्व और संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर 

संस्कृति की धुन पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार भी थिरक उठे…
लोकनर्तक दल के साथ कदम से कदम मिलाया।

ग्रामीणों के बीच घुला-मिला यह पल
सेवा सेतु शिविर में प्रशासन और जनता के आत्मीय जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर बन गया।
वनांचल ग्राम मोदे में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

📋 39 किसानों को बी-1 एवं खसरा की नकल
🌱 किसानों को फलदार पौधों का वितरण
🪪 मौके पर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाए गए
📜 27 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र
  15 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

🩺 शिविर के साथ मेगा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। बीपी, शुगर सहित विभिन्न जांचों के साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सेवा सेतु — शासन आपके द्वार, समाधान आपके गांव।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों में योजनाओं की जानकारी के साथ सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

📍 बडेतोपाल: सांसद श्री भोजराज नाग ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और बच्चों को स्वयं भोजन वितरित किया।

📍 बेवरती: विधायक श्री आशाराम नेताम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनोरमा तिवारी एवं सहायिका श्रीमती कंचन नेताम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

📍 लखनपुरी: जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर। 🩺❤️
दरभा के ग्राम छिंदावाड़ा-कावारास की मनीषा कश्यप ने NEET-2026 में सफलता हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पक्की की। अब उनका लक्ष्य बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में जनसेवा करना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bastar nis:value=Bastar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neet2026 nis:value=NEET2026 nis:enabled=true nis:link/>