लालगंज: बामी गांव निवासी युवक की छत्तीसगढ़ के रायपुर में अज्ञात कारणों से हुई मौत, एंबुलेंस से शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
लालगंज क्षेत्र के बामी गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार पांडे की अज्ञात कारणों से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह करीब 10:30बजे एंबुलेंस शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अनुज पांडे रायपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। पिता श्रीकृष्ण पांडे ने बताया कि शनिवार की रात अचानक अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।