बावड़ी उत्सव मनाया
---
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवांकुर संस्था मां करीला देवी जन कल्याण विकास समिति व नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाढौरा के संयुक्त तत्वाधान में बावड़ी उत्सव कुंडलपुर मंदिर ( शाढौरा) पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ ने श्रमदान व दीप प्रज्वलित कर बावड़ी उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्राचीन बाबडी का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जल संरचनाओं को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ीयो के लिए जल स्त्रोत को सुरक्षित कर सकते हैं। जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि सामूहिक प्रयास से जल संरक्षणों को सुरक्षित रख सकते तथा विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया कि विकासखंड में जनभागीदारी से बावडीयो को संरक्षित करेंगे। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक रघुवंशी, परामर्शदाता श्री गणेशराम अहिरवार, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी,सचिव कमलेश शर्मा, सडुमरा समिति के अध्यक्ष श्री राजीव रघुवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
#ashoknagar