ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता का पाठ, परियोजना कार्यालय में गंदगी का अंबार!
ढीमरखेड़ा। जनपद मुख्यालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। कार्यालय भवन के आसपास गंदगी पसरी है, वहीं प्रसाधन का गेट करीब 2-3 साल से टूटा पड़ा है। आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद अब तक गेट की मरम्मत नहीं कराई गई।