Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद #abvp #andaazpathak

11.8k views | Mandla, Mandla | Feb 24, 2021

MORE NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प

रानी दुर्गावती महाविद्यालय में वृहद जल संगोष्ठी, रेवा सेवा समागम के तहत नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम आयोजित

 प्रदेशव्यापी ’’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के समापन अवसर पर विकासखंड मंडला की ग्राम पंचायत खैरी स्थित ’’रानी दुर्गावती महाविद्यालय’’ में वृहद जल संगोष्ठी एवं ’’रेवा सेवा समागम’’ के अंतर्गत ’’नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया गया।
 कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर एवं जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद मंडला द्वारा किया गया। अभियान के दौरान जल स्त्रोतों की सफाई, जल स्त्रोत पूजन, कलश यात्रा, जल चौपाल, नदी तटों पर श्रमदान, जल संवाद, कुओं-तालाबों की सफाई, बावड़ी उत्सव सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की गई।
 समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम रहे। विशिष्ट अतिथि श्री संतोष दुबे एवं श्रीमती प्रिया धुर्वे ने जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
 मुख्य अतिथि श्री कुशराम ने अपने संबोधन में कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को अपनाने तथा जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया।
 विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने जल संरक्षण के व्यावहारिक उपाय बताते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं संतोष दुबे ने जल है तो कल है विषय पर अपने विचार रखते हुए जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया और इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प रानी दुर्गावती महाविद्यालय में वृहद जल संगोष्ठी, रेवा सेवा समागम के तहत नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम आयोजित प्रदेशव्यापी ’’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के समापन अवसर पर विकासखंड मंडला की ग्राम पंचायत खैरी स्थित ’’रानी दुर्गावती महाविद्यालय’’ में वृहद जल संगोष्ठी एवं ’’रेवा सेवा समागम’’ के अंतर्गत ’’नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर एवं जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद मंडला द्वारा किया गया। अभियान के दौरान जल स्त्रोतों की सफाई, जल स्त्रोत पूजन, कलश यात्रा, जल चौपाल, नदी तटों पर श्रमदान, जल संवाद, कुओं-तालाबों की सफाई, बावड़ी उत्सव सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम रहे। विशिष्ट अतिथि श्री संतोष दुबे एवं श्रीमती प्रिया धुर्वे ने जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि श्री कुशराम ने अपने संबोधन में कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को अपनाने तथा जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने जल संरक्षण के व्यावहारिक उपाय बताते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं संतोष दुबे ने जल है तो कल है विषय पर अपने विचार रखते हुए जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया और इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल ग्वारी में जागरूकता सत्र आयोजित

 जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी में ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना’’ के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में भी विस्तार से बताया।
 जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल-सब्जियों के सेवन, खेल, योग एवं नियमित व्यायाम के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
 कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.पी. सिंगौर, शिक्षिकाएं श्रीमती दर्शना साराफ, श्रीमती सविता श्रीवास, श्रीमती इंदिरा कोकड़िया, श्रीमती प्रगति मिश्रा, श्रीमती संध्या श्याम ठाकुर, शिक्षक श्री सुनील कुमार यादव, श्री एन.एस. मरकाम, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती प्रभा पांडेय, श्रीमती साक्षी पटवा तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल ग्वारी में जागरूकता सत्र आयोजित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी में ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना’’ के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में भी विस्तार से बताया। जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल-सब्जियों के सेवन, खेल, योग एवं नियमित व्यायाम के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.पी. सिंगौर, शिक्षिकाएं श्रीमती दर्शना साराफ, श्रीमती सविता श्रीवास, श्रीमती इंदिरा कोकड़िया, श्रीमती प्रगति मिश्रा, श्रीमती संध्या श्याम ठाकुर, शिक्षक श्री सुनील कुमार यादव, श्री एन.एस. मरकाम, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती प्रभा पांडेय, श्रीमती साक्षी पटवा तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

राष्ट्रनिर्माण के साथ सामाजिक दायित्व का उदाहरण बने शिक्षक अखिलेश उपाध्याय

स्वयं के व्यय से बैगा जनजाति छात्रावास की बालिकाओं को वितरित की अध्ययन एवं दैनिक उपयोगी सामग्री, दिया करियर मार्गदर्शन

 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने शिक्षक होने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जनसहयोग से संचालित विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 छात्राओं को अपने स्वयं के व्यय से अध्ययन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।
 इस अवसर पर छात्राओं को पेन, कॉपियां, पेंसिल किट, कॉफी मग, घड़ियां तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए छाते प्रदान किए गए। यह पहल उनके एकल सामाजिक प्रकल्प ’’प्रयास’’ के अंतर्गत की गई, जिसके माध्यम से वे लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन और करियर मार्गदर्शन के लिए कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्षों में भी उन्होंने अनेक जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग किया है।
 कार्यक्रम के दौरान श्री अखिलेश उपाध्याय ने छात्राओं को करियर मार्गदर्शन देते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की बेटियां कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें सामाजिक सहयोग के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शक की भी आवश्यकता है।
 उन्होंने छात्राओं से अपनी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना ही वास्तविक पहचान है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।
 छात्राओं से संवाद के बाद श्री अखिलेश उपाध्याय ने संकल्प लिया कि वे इस शैक्षणिक सत्र में बैगा जनजाति छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क अध्यापन एवं मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। अध्ययन सामग्री प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने इस सहयोग के लिए शिक्षक का आभार व्यक्त किया। छात्रावास प्रबंधन ने श्री अखिलेश उपाध्याय के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर बैगा जनजाति छात्रावास की वार्डन श्रीमती शीतल विश्वकर्मा, श्री ताराचंद पटेल सहित छात्रावास प्रबंधन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh

राष्ट्रनिर्माण के साथ सामाजिक दायित्व का उदाहरण बने शिक्षक अखिलेश उपाध्याय स्वयं के व्यय से बैगा जनजाति छात्रावास की बालिकाओं को वितरित की अध्ययन एवं दैनिक उपयोगी सामग्री, दिया करियर मार्गदर्शन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने शिक्षक होने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जनसहयोग से संचालित विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 छात्राओं को अपने स्वयं के व्यय से अध्ययन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। इस अवसर पर छात्राओं को पेन, कॉपियां, पेंसिल किट, कॉफी मग, घड़ियां तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए छाते प्रदान किए गए। यह पहल उनके एकल सामाजिक प्रकल्प ’’प्रयास’’ के अंतर्गत की गई, जिसके माध्यम से वे लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन और करियर मार्गदर्शन के लिए कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्षों में भी उन्होंने अनेक जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग किया है। कार्यक्रम के दौरान श्री अखिलेश उपाध्याय ने छात्राओं को करियर मार्गदर्शन देते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की बेटियां कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें सामाजिक सहयोग के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शक की भी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से अपनी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना ही वास्तविक पहचान है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। छात्राओं से संवाद के बाद श्री अखिलेश उपाध्याय ने संकल्प लिया कि वे इस शैक्षणिक सत्र में बैगा जनजाति छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क अध्यापन एवं मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। अध्ययन सामग्री प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने इस सहयोग के लिए शिक्षक का आभार व्यक्त किया। छात्रावास प्रबंधन ने श्री अखिलेश उपाध्याय के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर बैगा जनजाति छात्रावास की वार्डन श्रीमती शीतल विश्वकर्मा, श्री ताराचंद पटेल सहित छात्रावास प्रबंधन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अपार आईडी पर जोर

      जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा जिले के नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय बिछिया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया तथा शासकीय हाई स्कूल खड़देवरा का 27 जून को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।
      निरीक्षण के दौरान संबंधित प्राचार्यों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों का नामांकन ’’यू-डाइस पोर्टल’’ एवं ’’शिक्षा पोर्टल 3.0’’ पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया।
       इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों की 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेट कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन की डिजिटल शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में आवश्यक अभिलेखों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh

आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अपार आईडी पर जोर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा जिले के नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय बिछिया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया तथा शासकीय हाई स्कूल खड़देवरा का 27 जून को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्राचार्यों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों का नामांकन ’’यू-डाइस पोर्टल’’ एवं ’’शिक्षा पोर्टल 3.0’’ पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों की 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेट कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन की डिजिटल शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में आवश्यक अभिलेखों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026