कटोरिया: जमदाहा पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Katoria, Banka | Sep 4, 2026 जमदाहा पुल के पास शुक्रवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज देर शाम करीब 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।