पटियाली: गंजडुंडवारा में रम्पुटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं
गंजडुंडवारा। रम्पुटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने मंगलवार को गंजडुंडवारा कॉलेज गंजडुंडवारा में शिक्षकों से संवाद किया। बैठक में नकल की समस्या, शिक्षकों के सम्मान-गरिमा और विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने समाधान की मांग रखी। अध्यक्ष ने समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर पर प्राथमिकता से उठाने और समाधान के हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।