बक्सर: बक्सर में हुई आई ई एस एम की बैठक, सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 बक्सर स्थित सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में आई ई एस एम बक्सर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शाहाबाद जोन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय एवम अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11 बजे हुआ। जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने सैनिकों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।