बक्सर: SNCU में भर्ती होने व डिस्चार्ज के बाद नवजात शिशुओं को मिलेगी नि:शुल्क एम्बुलेंस सुविधा, SPO ने CS को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 12, 2024 राज्य सरकार और स्वास्थ्य समिति मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) को नई नई सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ताकि, कमजोर और बीमार नवजातों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार के स्तर से जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिशु को अस्पताल लाने तथा घर पहुंचने की नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।