बक्सर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 अक्टूबर को जिले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का किया जाएगा विसर्जन
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 जिले में धूमधाम के साथ दशहरा पर्व का समापन हो गया। अब मां की प्रतिमा का विसर्जन का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया है। समाज सुधार समिति के सचिव अजय जायसवाल ने सुबह 8:00 बजे बताया कि रविवार होने के कारण प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए लाइसेंस निर्गत करा लिया गया है।