बास्तानार: चापापदर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
ग्राम चापापदर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता एवं पोषण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था।