बांका: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे बांका, आज नगर भवन में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
Banka, Banka | Oct 16, 2024 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार- बुधवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे बांका पहुंचे। बांका परिसदन में उनका काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बुधवार को चन्द्रशेखर नगर भवन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।