कोईलवर: समय के पहरेदार पत्रकारों को मिला अनमोल तोहफा, प्रेस क्लब कोईलवर पहुंचे व्यवसायी दीपक सिंह ने भेंट की आधुनिक दीवार घड़ी
समाज को हर पल की खबर देने वाले पत्रकारों के साझा मंच प्रेस क्लब कोईलवर को बुधवार शाम सात बजे समय का अनमोल तोहफा मिला। सकड्डी स्थित बिहार हार्डवेयर मॉल के संचालक दीपक सिंह अपने सहयोगियों रोशन बाबा और चिंटू सिंह के साथ क्लब कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के लिए एक बड़ी आधुनिक दीवार घड़ी भेंट की और खुद अपने हाथों से उसे दीवार पर लगाया।