कोरांव: इटवा में मालवाहक वाहन की टक्कर से स्कूल से घर लौट रही छात्रा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
खीरी थाना क्षेत्र के इटवा गांव के पास टाटा 407 मालवाहक वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खीरी थाना क्षेत्र के धनेष्ठा गांव की रहने वाली प्रविता पाल, बद्री प्रसाद पाल की बेटी है। वह खमरिया गांव के तुलसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती है।