श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन ने किए बेहतर प्रबंध- धूमन सिंह किरमच
श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं, उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- धूमन सिंह किरमच
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर-सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में पहुंचकर तीनों पवित्र सरोवरों के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला श्री कपाल मोचन में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं तथा तीनों पवित्र सरोवरों में श्रद्धा के साथ स्नान करते हैं। यह मेला धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब एवं अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार में मेला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बेहतर व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
धूमन सिंह किरमच ने कहा कि 23 नवंबर को होने वाले पवित्र स्नान को लेकर आदि बद्री सेवा समिति, सरस्वती सेवा समिति, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों से व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है। सभी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान सुनिश्चित करना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी के सहयोग से मेले का आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जाएगा।
फोटो नंबर-1 व 2
---------------
व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर- महर्षि वेद व्यास की कर्म स्थली तीर्थराज व्यासपुर में आयोजित मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री 2026 मेला क्षेत्र में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों एवं स्वदेशी मेला के तहत सरकार की योजनाओं से संबंधित विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी स्थल में सरकारी विभागों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा 30 स्टॉल व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में
Panipat, Panipat | Nov 22, 2026