Public App Logo
Profile Picture

Yamuna Bharat News

@newssanoli
63Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय मतलोड़ा में अनकही कहानी नाटक मंचन किया।
पानीपत पुलिस ने मनमोहन नगर में फायरिंग कर दशहत फैलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राजकीय महाविद्यालय, मतलौडा में ‘नमो सेवा, अनकही कहानी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम जिला सचिवालय परिसर में आयोजित । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लाईव सुनते जिले केअंतरों, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता। जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा और विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी,बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।  सेवा ज्योति यात्रा में। उमड़ा जनसैलाब।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम जिला सचिवालय परिसर में आयोजित । जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा और विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी,बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।  सेवा ज्योति यात्रा में। उमड़ा जनसैलाब।
यमुना नदी में अवैध खनन करने के मामले की जांच करने एसडीएम भारी पुलिस बल पहुंचा। रात को खनन करने की मिल रही शिकायते। हरियाणा यूपी सीमा रेखा पर यमुना पुल के आसपास अवैध खनन करने की मिल रही शिकायते। जांच में टीमे जुटी।
अनाज मंडी बापौली में परमल धान (पीआर) की सरकारी खरीद सोमवार को विधिवत शुरू हो गई हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ मंडी में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। 1509 किस्म का धान सोमवार को 4,281 रुपये प्रति क्विंटल बिका। अनाज मंड़ी चेयरमैन राजेन्द्र रावल ने अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद, उठान और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी और एक-एक दाना खरीदा जाएगा। खरीद के साथ उठान भी तेज कराया जाएगा। उन्होंने धान में नमी की जांच की। निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य है। निरीक्षण में एक ढेरी में 16.1 और दूसरी में 12.4 प्रतिशत नमी मिली। चयरमैन राजेंद्र रावल ने नमी जांच यंत्र, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा 10 रुपये में भोजन देने वाली अटल कैंटीन की व्यवस्था की जानकारी ली। मार्केट कमेटी सचिव प्र‎दीप ने किसानों से धान सुखाकर लाने की अपील की और बताया कि गेट पास के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं। मंडी में हैफेड ऐजेसी ने खरीद की हैं। इस दौरान खरीद एजेंसी हेफैड़ से सुशील कुमार, मार्केट कमेटी व कृषि विभाग के अधिकारी तथा मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गांव छाजपुर खुर्द में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चले लाठी, डंडों में महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सनौली थाना पुलिस जांच में जुटी।
सनौली, जलालपूर के पास स्थिति होटल जय फूड्स में कांग्रेस पार्टी की ओर से सनौली, बापौली ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कंवर सिंह छौक्कर द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का आह्वान किया।
नशा तस्करी के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 
सप्लायर की निशानदेही पर तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 658 ग्राम गांजा बरामद*
पानीपत पुलिस की सीआईए-थ्री टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा सप्लायर की निशानदेही पर शनिवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 658 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान गांव वैसर निवासी राजेश उर्फ गांजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 7 सितंबर को इसराना में पलड़ी मोड़ पर राम भगत पुत्र बदलू निवासी गांधी कॉलोनी, इसराना को 5 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी राम भगत ने खुलासा किया था कि उसने कुछ दिन पहले राजकुवार निवासी लोढ़ा बस्ती मनाना रोड समालखा से 10 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदा था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि खरीदे गए 10 किलो गांजे में से कुछ गांजा उसने अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था। 
थाना इसराना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर उसे पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने नशा सप्लायर राजकुवार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि नशा सप्लायर आरोपी राजकुवार एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में फरीदाबाद जेल में बंद था। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी राजकुवार ने राम भगत के अतिरिक्त गांव वैसर निवासी राजेश उर्फ गांजा को भी 10 किलो गांजा बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी राजकुमार की निशानदेही पर आरोपी राजेश उर्फ गांजा को शनिवार को गांव वैसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी राजेश ने राजकुवार से 10 किलो गांजा खरीदना स्वीकार किया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने खरीदे 10 किलो गांजे में से ज्यादातर गांजा अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी राजेश की निशानदेही पर गांव में झाड़ियों से बचा हुआ 2 किलो 658 ग्राम गांजा बरामद कर नियमानुसार कब्जे में लिया।

सीआईए-थ्री पुलिस टीम आरोपी सप्लायर राजकुवार से पुलिस रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लायरों तथा नशे की सप्लाई के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
सनौली, बापौली ब्लॉक के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन होटल जय फूड्स कुराड, सनोली में आयोजित।
Video 12
Video 13
कांग्रेस पार्टी के सनौली, बापौली ब्लॉक कार्यकर्ताओं का होटल जय फूड्स कुराड सनोली में आयोजित सम्मेलन में नेताओं ने संबोधित किया।
पुलिस टीम ने बाइक, मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया।
4 अक्टूबर को सनौली-बापौली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता समेलन होगा यह जानकारी कांग्रेसनेता-कंवर सिंह छौक्कर ने दी।़  पूर्व विधायक चौधरी धर्म सिंह छोक्कर के भाई एवं समालखा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 चौधरी कंवर सिंह छोक्कर ने सनौली हाईवे के पास एक निजि ळोटल में पत्रकारों के दौरान जानकारह्वी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर रविवार को प्रात: 9 बजे, हाईवे पर होटल जय फूड्स, में सनौली-बापौली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता समेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को न्यौता दे दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे ।
आंगनवाड़ी केंद्र सनौली खुर्द में  आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव सनौली खुर्द राजकीय स्कूल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में चारों केन्द्रो की ओर से आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पार्षद शिखा पांचाल सनौली, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, सरपंच संजय त्यागी, बीजेपी सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य, सुपरवाइजर मीना कुमारी रही। कार्यक्रम सुपरवाइजर मीना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन तथा विभाग के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां सुपरवाइजर मीना कुमारी की देखरेख में आयोजित हुआ । आंगन मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय मंत्री कल 30 सितंबर को अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
पानीपत लघु सचिवालय के पास कांग्रेस पार्टी नेताओं ने वोट चोरी के आरोप लगा रोष प्रदर्शन किया। कई नेताओं के पुतले जलाए।
सीआईए 2 पुलिस टीम ने ढाबे से नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम बापौली में ग्रामीण खेल क्लब की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद रावल एवं एडवोकेट रतन सिंह रावल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन खिलाडय़िों को बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने ग्रामीण खेल क्लब द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों की खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं और उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलता है। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडय़िों ने पूरी मेहनत और जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया।
परिणाम
पुरुष ओपन 1600 मीटर दौड़ में आर्यन पलहेड़ी पानीपत प्रथम, विशाल रोहतक दूसरे स्थान, तीसरा स्थान सागर रोहतक रहा । पुरुष ओपन रिले दौड़ 4&400 मीटर प्रथम स्थान छाजपुर पानीपत, दूसरा स्थान सिवाहा, पानीपत, तीसरा स्थान शामली (यूपी) की टीम रही। वही लड़कियों की अंडऱ 12 वर्ष प्रथम स्थान प्रीत रावल बापौली, दूसरा स्थान रितिका सोनीपत, तीसरा स्थान मनीषा सोनीपत, चौथा स्थान बुलबुल पानीपत ने हासिल किया। वही 16 साल से कम उम्र के लडक़ो की दौड़ में प्रथम स्थान मनीष बागपत, दूसरा स्थान  रक्षित चैनपुर, तीसरा स्थान मिलन महिपालपुर, चौथा स्थान तुषार खेवड़ा सोनीपत रहा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति उप चेयरमैन प्र‎तिनिधि नीरज रावल, ब्लॉक समिति सदस्य सतीस रावल, समाजसेवी राजू रावल, प्रवीण रावल, मांगेराम बट्टार, विशंभर रावल, संदीप रावल, सोनू रावल, आर्य कुलबीर, प्रदीप  सहित अनेक ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सनौली यमुना घाट पर 30 घंटे बाद यमुना से मिला 11वीं के छात्र विमल का शव । 
चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में समाया था युवक, 500 मीटर दूर गोताखोरों ने किया बरामद।
दस वर्षीय जुनेद ने विवेक को बचाया, परिजन रातभर यमुना किनारे लगाए रहे सकुशल वापसी की आस।
  ़  परिवार के साथ सनौली घाट पर यमुना स्नान करने आए 18 वर्षीय छात्र विमल का शव करीब 30 घंटे बाद रविवार दोपहर गोताखोरों ने बरामद कर लिया। विमल अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई विवेक को डूबता देखकर बचाने के लिए आगे बढ़ा था, लेकिन स्वयं गहरे पानी में समा गया। रविवार को यमुना ब्रिज से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरियाणा के पानीपत से विमल अपने चचेरे भाई विवेक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना स्नान के लिए आया था। परिवार के सदस्य हरियाणा की ओर सनौली घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विवेक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विमल आगे बढ़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। बताया गया कि मौके पर मौजूद दस वर्षीय जुनेद ने साहस दिखाते हुए यमुना में उतरकर विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि विमल पानी में लापता हो गया। सूचना पर यमुना पुल पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। घटना की जानकारी पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, सीओ हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भी यमुना ब्रिज पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में निजी गोताखोरों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से गहरे पानी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शनिवार को विमल का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब दस बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुन: मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर करीब तीन बजे सर्च अभियान के दौरान यमुना ब्रिज से लगभग 500 मीटर दूर विमल का शव बरामद हो गया।
दर्दनाक सडक हादसे में घायल आंगनवाडी वर्कर नीलम नवादा की ईलाज के दौरान पांचवे दिन अस्पताल में मौत। आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। मृतक नीलम नवादा को उनकी दोनों बेटियों ने कंधा दिया और मुखाग्नि दी है। बता दे कि दोनो आंगनवाडी वर्करों को हरिद्वार हाईवे पर जलालपुर मोड के पास 22 सितंबर को मारी थी तेज रफ्तार कार ने टक्कर।
  :  सनोौली थाना  क्षेत्र में नेशनल हाईवे 709 एडी पर सनौली खुर्द के पास जलालपुर मोड पर 22 सितंबर को दो आंगनवाडी वर्करों की स्कूटी को कार  ने टक्कर मार दी थी,  जिससे दोनो आंगनवाडी वर्कर नीलम निवासी झांबा व नीलम निवासी नवादा आर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो आंगनवाडी वर्करों को उनके परिजनों ने  पानीपत शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। वहीं निजी अस्पताल में उपचाराधीन नीलम शर्मा पत्नी स्वर्गीय रामकरण शर्मा एडवोकेट निवासी गांव नवादा आर की शनिवार अल सुबह ईलाज के दौरान मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक नीलम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।  गांव नवादा आर में गमगीन माहौल में मृतक नीलम के शव का संस्कार करदिया गया। वहीं हादसे में घायल दूसरी आंगनवाडी वर्कर नीलम पत्नी अजमेर निवासी गांव झांबा का अभी निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार हादसे में उसके पैर में भी गहरी चोट लगी थी और उसका अभी ऑपरेशन होना है।  नीलम झांबा का पति अजमेर अब बापौली तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गौरतलब है कि दोनो आंगनवाडी वर्कर स्कूटी पर सवार होकर बापौली से सनौली खुर्द की तरफ आ रही थी। हरिद्वार हाईवे पर जलालपुर मोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक नीलम नवादा आर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
बाक्स,,
दोनो लडकियों ने दिया अपनी मां की अर्थी को कंधा, श्मशान  मे दोनो ही लडकियों ने दी मुखाग्नि,,
आंगनवाडी वर्कर मृतक नीलम शर्मा नवादा आर के पति रामकरण एडवोकेट की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी है और नीलम के पास दो लडकियां है।  जिनमें बडी लडकी 23 वर्षीय वंशिका जीएनएम करके स्टाफ नर्स है और छोटी 19 वर्षीय विधि 12वीं कक्षा पास करने के बाद एलएलबी कर रही है और उसका अब द्वितीय वर्ष है। दोनों ही लडकियों ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार के दौरान दोनो ही लडकियों ने मुखाग्नि दी। पति रामकरण की मौत के बाद नीलम पर ही दोनो लडकियों की जिम्मेवारी थी। ओर बेटियों को बेटों की तरह पाला, उच्च शिक्षा दी। आसपास के गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
बच्चों के सपनों में दिख रहा विकसित भारत का संकल्प, 2047 से पहले लक्ष्य हासिल करने का भरोसा : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा।
सेवा केवल कार्य नहीं, समाज के प्रति संवेदना और संकल्प का भाव है ।
हर बच्चे का विकसित भारत का सपना अब बन चुका  सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ।
जिले के 900 स्कूलों में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं, 30 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग
पानीपत, 
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सेवा परमो धर्म है और समाज में जागृति लाने के लिए सेवा की भावना, संवेदना और संकल्प को मजबूत करना जरूरी है। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ जिला स्तरीय कार्यक्रम बच्चों की कल्पनाओं, संवेदनाओं और विकसित भारत के प्रति उनके संकल्प को दर्शाता है। बच्चों की सोच और प्रतिभा को देखकर लगता है कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही हासिल करने की दिशा में देश आगे बढ़ेगा।
  शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों व पोस्टरों की सराहना की। इस मौके पर उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बच्चों की सोच और प्रतिभा की सराहना की।
   मंत्री ने कहा कि देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन केवल नीतियां बनाने से इनका समाधान नहीं होगा, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का संकल्प और सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
   मंत्री ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज के बच्चे जिस आत्मविश्वास और सोच के साथ विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं, उससे देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है।     
   भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपने व्यवहार और कार्यों में भी उतारना होगा। बच्चों से देश को बहुत आशाएं हैं और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करने की आवश्यकता है। 
   उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, संवेदना, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करनी होगी।
   उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से हुई थी। संकल्प दिमाग में बनता है और जब यही संकल्प सामूहिक रूप लेता है तो वह राष्ट्रीय संकल्प बन जाता है। आज हर बच्चे ने विकसित भारत का सपना देखा है और बच्चों का यही सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
उन्होंने कहा कि समाज की हर समस्या के समाधान की शुरुआत संकल्प से होती है और यह संकल्प स्कूलों, बच्चों और अध्यापकों के माध्यम से मजबूत किया जा सकता है। बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखते हुए उन्हें जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में भी काम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने अंदर अच्छे नागरिक के गुण विकसित करें और देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनकी सोच को सामने लाना ऐसे कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
    मेयर कोमल सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार होने के करीब है। नई शिक्षा नीति पर काम करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने होंगे, तभी भारत विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।
   सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद लोकेश नागरू ने कहा कि देश के प्रत्येक बच्चे, बुद्धिजीवी और युवा ने विकसित भारत का सपना देखा है और सभी का संकल्प एक जैसा होने के कारण यह सपना निश्चित रूप से साकार होगा।
  जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि जिले के करीब 900 स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा व विकसित भारत के प्रति उनकी सोच सामने आई है।
   कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर होंसला बढ़ाया। इस मौके पर एक किताब का भी सामूहिक विमोचन किया गया।
  शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा मंत्री, उपायुक्त सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो विद्यार्थियों ने अपने उद्बोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया और बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।
  इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसडीएम मनदीप कुमार, मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन  अवतार शास्त्री, पूर्व पार्षद लोकेश नागरू, संजीव दहिया सहित विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद रहे।