विश्व मत्स्यिकी दिवस 2026 के अवसर पर गांव भूड़ माजरा, यमुनानगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
यमुनानगर, 22 नवंबर- विश्व मत्स्यिकी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गांव भूड़ माजरा में मत्स्य विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलभराव स्रोतों में मत्स्य संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत जलभराव स्रोतों में मछली बीज का संचयन किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मत्स्य विभाग, हरियाणा के निदेशक पवन कुमार तथा जिला मत्स्य अधिकारी श्रीमती सुमन भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त कश्मीर सिंह, उप निदेशक मत्स्य पालन, रोहतक; राजन खोरा, उप निदेशक मत्स्य पालन (मुख्यालय), पंचकूला; दिलबाग सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी, अंबाला सहित मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्याम सिंह राणा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा जलभराव स्रोतों में मछली बीज का संचयन किया गया तथा मत्स्य संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 400 से 500 किसानों एवं मत्स्य पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, मछली उत्पादन में वृद्धि करना तथा मछली एवं झींगा पालन से जुड़े किसानों को नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रदेश में मछली एवं झींगा पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि गहन मत्स्य विकास योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम पर अनुदान हेतु पात्र क्षमता 10 किलोवाट से बढ़ाकर 30 किलोवाट कर दी गई है। इसके अतिरिक्त झींगा पालकों को प्रोत्साहन देने के लिए बिजली की दर 4.75 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। मत्स्य पालकों के तालाबों पर ही जल नमूनों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की जा चुकी ह