भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में 28 नवंबर तक चलेगा सात दिवसीय आयोजन, आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने किया कथा का रसपान
करनाल, 22 नवंबर। करनाल के सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री सतीश गुप्ता (वाइस चेयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड एवं एमडी, जय श्री राम एग्रो प्राइवेट लिमिटेड) की ओर से अपने माता-पिता लाला मनीराम एवं प्रेमवती की स्मृति में करवाया जा रहा है। 22 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इसके पश्चात सतीश गुप्ता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की और कथा का शुभारंभ करवाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विश्वविख्यात आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन वालों ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाया। कथा के प्रथम दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत के महत्व और उसकी आध्यात्मिक महिमा से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। उनके मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके उपदेशों और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। यह मनुष्य को सत्य, प्रेम, करुणा, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। नियमित रूप से कथा श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के लिए धैर्य एवं आत्मविश्वास प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा हमें अहंकार, मोह और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भाव रखने का संदेश देती है। आयोजकों ने बताया कि 28 नवंबर तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार सिंगला, पवन कुमार सिंगला, सोहन लाल सिंगला, रतन लाल सिंगला और विनोद कुमार सिंगला ने शहरवासियों तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्र