तिरोड़ी: तिरोड़ी पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की, 10 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट
पुलिस अधीक्षक बालाघाट और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटंगी के निर्देशन और थाना प्रभारी तिरोड़ी के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 07 सितंबर को थाना तिरोड़ी पुलिस द्वारा ग्राम रामजीटोला और ग्राम आंजनबिहरी के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए महुआ लाहन के ठिकानों को ध्वस्त किया।