जमुई: सदर अस्पताल से बिचौलिया ने तीन मरीजों को निजी हॉस्पिटल में बेचा, 2 बोतल स्लाइन और 2 सुई लगाकर 24 घंटे में लिया ₹47 हजार
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 लगातार सदर अस्पताल में बिचौलियों का तांडव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक मामला रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सामने आई है। यहां दो बोतल पानी और दो सुई लगाने के बाद मरीजों से 47 हज़ार रुपया ले लिया गया है। मामला सदर अस्पताल के पीछे बगल में अवस्थित निजी हॉस्पिटल से जुड़ा है। यहां 24 घंटे में ही मोटी रकम वसूल ली गई है।