थानेसर: IAS विश्राम कुमार मीणा ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र का पदभार संभाला, एसडीएम से ली फीडबैक
बैच 2017 के आईएएस विश्राम कुमार मीणा ने आज बुधवार को उपायुक्त कुरुक्षेत्र का पदभार संभाला है। उन्होंने पदभार संभालते ही सभी उपमंडल के अधिकारियों से बातचीत कर जिले के सभी उपमंडलों के बारे में फीडबैक ली। कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस रखकर सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहचानाया जाएगा।