थानेसर: गांव सारसा में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में तोड़ा दम; ढाई माह पहले हुई थी लव मैरिज
कुरुक्षेत्र के सारसा गांव में एक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। युवक ने करीब ढ़ाई महीने पहले की लव मैरिज की थी। परिजन जान बचाने के लिए उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शमशाद के रूप में हुई है, जो गांव में ही कार वॉशिंग सेंटर पर काम करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।