थानेसर: कुरुक्षेत्र: CIA2 टीम ने अवैध चाकू रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किरमच रोड थानेसर पर पहुँचकर साहिल को काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चाकू के साथ फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली हुई थी। आरोपी आज माननीय अदालत में पेश किया गया है।