थानेसर: NSUI हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में वोट चोरी के खिलाफ छात्र बदलाव सम्मेलन आयोजित
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) हरियाणा के द्वारा कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में वोट चोरी के खिलाफ छात्र बदलाव सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें NSUI हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने मुख्य रूप से शिरकत की।प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के सभी तथ्य सामने रख दिए है।