थानेसर: सुभाष मंडी चौकी: 4 माह तक चाचा ने की भतीजी से दरिंदगी, न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार
सुभाष मंडी चाैकी क्षेत्र की एक कालोनी से एक रिश्तों को शर्मसार कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ उसका चाचा पिछले चार से पांच महा से दरिंदगी कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता। मासूम भी डर के चलते चुपचाप हैवान चाचा की दरिंदगी सहती रही। वहीं आज परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी कार्यालय पहुचा है।